पटना, जनवरी 8 -- मनेर थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद घर से नकदी और जेवरात चोर कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित परीक्षण राय परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे। घर में ताला बंद था। परिजनों का दावा है कि चोरों ने ताला तोड़कर जमीन की बिक्री के रखे करीब चार लाख रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...