मनेर मुठभेड़ पर बवाल, 3 एनकाउंटर से भड़के लोगों का पथराव, मीसा भारती भी पहुंचीं
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड के तीन आरोपियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मृतक राजा शर्मा के परिजनों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने दानापुर अनुमंडल अस्पताल में जमकर बवाल किया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। पोस्टमार्टम के लिए शव को गाड़ी से बाहर उतारने से रोक दिया। मौके पर जब अतिरिक्त पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पथराव किया गया। पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ा तो सड़क पर हंगामा करने लगे। राजद की पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों से बात की। शुक्रवार की अहले सुबह मनेर के शेरपुर गंगा किनारे पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में संलिप्त जेपी यादव, बबलू कुमार और राजा शर्मा को पटना एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए तीनों लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.