पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- मनरेगा योजना का नाम बदले जाने और उसमें कई नए प्रावधान लाने के विरोध में कांग्रेस ने चौपाल लगाई। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार नाम बदल रही है और पूर्व में कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को खत्म करने का काम कर रही। गरीब के विकास के लिए भाजपा सरकार के पास कोई रोडमैप तक नहीं है। रविवार को कांग्रेस ने मैथाना में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया और मनेरगा के जॉब कार्ड धरकों से वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती की जन विकास की योजनाओं को जारी रखा जाए। इसलिए वह अलग-अलग तरीके से कांग्रेस शासन काल की योजनाओं को बंद करने के तरीके अपना रही है। मनरेगा योजना का नाम बदला जाना और इसमें कई नए प्रावधान इसी का एक उदाहरण है। कांग्रेस ने जहां इसे रोजगार गारंटी के रूप में ...