महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मनु लॉ कॉलेज निचलौल के विधि के विद्यार्थियों ने जिला कारागार का भ्रमण किया। इसका नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य आशुतोष त्रिपाठी ने किया।कॉलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएएलएलबी के आठवें सेमेस्टर और एलएलबी के छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों को जिला कारागार का भ्रमण कराया गया और कारागार की गतिविधियों से इन्हें अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...