मनुस्मृति का विरोध सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश : डॉ. यदुनाथ पांडेय
रामगढ़, सितम्बर 5 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सनातन धर्म को लक्ष्य कर चौतरफा किए जा रहे हमलों की एक कड़ी मनुस्मृति का विरोध भी है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझे बिना मनुस्मृति को विवाद का विषय बनाना समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास है। यह बात झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह हजारीबाग के प्रथम भाजपा सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने कही। वे हजारीबाग से रामगढ़ जाने के क्रम में बोंगावार स्थित जेपी रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में रुके थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन परंपरा हजारों वर्षों से ज्ञान, संस्कार, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण का संदेश देती रही है। भारतीय समाज की विविधता और सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए उसके ग्रंथों का समग्र अध्ययन जरूरी है। किसी ग्रंथ के कुछ अंशों को संदर्भ से अलग कर प्रस्तुत करना उचित नहीं है। डॉ. पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.