धनबाद, मई 29 -- झरिया के लोअर चौथाई कुल्ही 10 नंबर धौड़ा में चल रहे चार दिवसीय नौ कुंडीय राष्ट्रीय शांति समृद्धि गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 26 मई से शुरू हुआ यह पावन धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को भव्य पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। तीसरे दिन के कार्यक्रम में यज्ञशाला में पांच पालियों में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए आहुतियां डालीं। इसके साथ ही सामूहिक रूप से कई महत्वपूर्ण वैदिक संस्कार भी संपन्न कराए गए। इसमें 24 श्रद्धालुओं का दीक्षा संस्कार, 09 बच्चों का पुंसवन संस्कार और 35 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से कराया गया। यह भी पढ़ें- कंद्रपडीह में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हवन व विविध स...