मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुरानी बाजार बोहरा हाउस में गुरुवार को आचार्य रितु रंजन ने यजमान दामोदर रूंगटा एवं उनके पुत्र मुकेश रुंगटा से व्यास पीठ पर विराजमान प्रभु नारायण का षोडशोपचार पूजन करवाया। आचार्य ने भगवान की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्रभु भक्ति एवं सत्कर्म है। बताया कि सच्ची श्रद्धा, अटूट विश्वास और भक्ति से भगवान अवश्य प्रसन्न होते हैं। बालक ध्रुव ने कठिन तपस्या कर भगवान नारायण को प्राप्त किया और प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का नाम नहीं छोड़ा। इससे हमें शिक्षा मिलती है कि जीवन में कितनी भी बाधाएं आएं, हमें ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- जीव के उद्धार का सर्वोत्तम साधन हरिनाम संकीर्तन कथा स्थल भगवान के जयकारों एवं भक्ति गीतों...