कानपुर, जनवरी 9 -- कल्याणपुर खुर्द में चल रही शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस गुरुवार को आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज ने बताया की हर मनुष्य को यह पता होना चाहिए कि उसके जीवन का उद्देश्य क्या है। हर मानव के जीवन का उद्देश्य होता है मोक्ष की प्राप्ति अर्थात आवागमन से मुक्ति। यह जिसने जान लिया वह सारे संसार के झंझावात से छूट जाता है। उसे सद्गति प्राप्त हो जाती है। मन ही बंधन और मोक्ष का कारण बनता है इसलिए कर्म करते रहिए। अपना मन परमात्मा में बनाए रखें। निरंतर भगवान का ध्यान करते रहें। जब तारकासुर का आतंक बढ़ गया तो भगवान शंकर जी के पुत्र कार्तिकेय जी ने तारकासुर का उद्धार किया। कथा में मोनू अवस्थी, पंडित शुभम, प्रभा त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, अमित त्रिपाठी, ओम जी, विजय त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.