मधेपुरा, मई 1 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। बीसवीं सदी के महान संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरूवार को पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संतमत-सत्संग मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संतमत से जुड़े श्रद्धालुओं ने भाग लिया। एक दिन पहले रात्रि में आंधी बारिश के बावजूद गुरूवार को प्रात: दिन साफ होने के कारण बिहारीगंज के महर्षि में ही नगर स्थित संतमत सत्संग मंदिर तथा नगर पंचायत स्थित कुश्थन सत्संग मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प इसके बाद ईश स्तुति, गुरु वंदना एवं पवित्र ग्रं...