बलिया, जनवरी 11 -- बलिया, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को शहर के टीडी कॉलेज चौराहा के मुरली मनोहर मनोरंजन एवं सांस्कृतिक उपवन में संत समागम का आयोजन किया गया। भक्ति पर्व के रुप में आयोजित समागम में जनपद के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वक्ताओं ने भक्ती कैसे करनी चाहिये और भक्त का जीवन कैसा होने चाहिये इस पर चर्चा किया। समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए बेल्थरारोड के संयोजक और ज्ञान प्रचारक राजेन्द्र ने कहा कि भक्ति मनुष्य को स्वयं करना पड़ता है। बाकी सारे काम तो हम किसी को जिम्मेदारी देकर भी कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मरमात्मा के बगैर जीवन की कल्पना असंभव है। कहा कि सत्संग कोई रस्म नहीं बल्कि ये एक ज्ञानी सन्तजनों का अद्वितीय मिलन है। जब संत अपने निजी आध्यात्मिक अनुभव से बोल...