भागलपुर, मई 10 -- शाहकुंड। मनुष्य को कर्म करने से पहले भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। जो भरोसा रखते हैं, उनका कोई काम असफल नहीं होता है। यह बात कृष्णा प्रिया ने प्रखंड के शहजादपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पांडवों ने कोई भी काम करने से पहले भगवान को याद किया और उनपर विश्वास किया। तभी विषम परिस्थितियों में भी उनकी पराजय नहीं हुई। भगवान कृष्ण ने महाभारत शुरू होने से पहले अर्जुन को गीता का पाठ सुनाया। यह भी पढ़ें- मनुष्य को जीवन श्रेष्ठ बनाना चाहिए : कृष्णा प्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...