मनुष्य को अपने रूप और पद पर घमंड नहीं करना चाहिए
हमीरपुर, अगस्त 20 -- मुस्करा, संवाददाता। नवीन गल्ला मंडी परिसर में श्रावण मास में चल रही शिव कथा के 22वें दिन कथा व्यास पं.आत्माराम जी महाराज ने गोपेश्वर महादेव की कथा, बाल रूप गणेश व कार्तिकेय की बाल लीलाओं तथा समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भगवान शिव की कथा कथा व्यास ने गोपेश्वर महादेव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का आनंद लेने के लिए गोपी का रूप धारण किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन उनकी अनन्य भक्ति और प्रेम से प्रसन्न होकर उन्हें रासलीला में शामिल होने का अवसर दिया और वरदान दिया। इसी कारण भगवान शिव गोपेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने रूप, पद और अहंकार पर घमंड नहीं करना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.