शामली, जून 21 -- कांधला नगर के कैराना मार्ग स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस कथा व्यास ज्योतिष आचार्य महेश भारद्वाज जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति की गंगा में स्नान कराया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णनधार्मिक कार्यक्रम विवरण शनिवार को नगर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के हाल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस कथा व्यास ज्योतिष आचार्य महेश भारद्वाज जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कथा के दौरान आचार्य महेश भारद्वाज जी महाराज ने गोवर्धन पूजा एव...