देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। मां जगदंबा कॉलोनी अवस्थित नवनिर्मित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्री श्री राधा कृष्ण, मां जगदंबा और भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन शनिवार को विधि-विधान से विद्वान पंडितों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन उपलब्ध कराया गया। साथ ही यज्ञ मंडप में उत्तराखंड से आए विद्वान पंडितों ने हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित की और चार वेद एवं 18 पुराण के मंत्रों का जाप किया। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं कोलकाता के प्रसिद्ध गौ भक्त बृज मोहन गारडिया ने 40 कमरे का विश्रामालय निर्माण के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। मौके पर संस्था के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दुर्गेश आचार्य सहित संस्था के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, संयोजक कृष्ण कन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.