चंदौली, अप्रैल 20 -- चंदौली, संवाददाता। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी प्रो. रीतू खरवार और डॉ. सुमना मुखर्जी की देखरेख में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमित विश्वकर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए मनुष्य की वर्तमान जीवन शैली प्रमुख रूप से जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर हर 40 सेकंड पर एक आत्महत्या की घटना देखने को मिल रहे हैं। जिसके निवारण के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता, नियंत्रण और निवारण उपाय करने की आवश्यकता है। मनुष्य के व्यवहार में विचलन, संकट, अक्रियाशीलता और खतरा जैसे तत्व दिखने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए। यह सभी असामान्यता के लक्षण हो सकते हैं।मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बन...