मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आनंदमार्ग प्रचारक संघ की केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, अमझर स्थित कोलकाली मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 36वें धर्म महासम्मेलन (डीएमएस) का दूसरा दिन शनिवार को आध्यात्मिक साधना, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में आनंदमार्गियों की उपस्थिति से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पांचजन्य, गुरु सकाश, सामूहिक साधना, आसन, कौशिकी और तांडव अभ्यास से हुई। इससे पूर्व महासचिव आचार्य प्रणवेशानन्द अवधूत की अध्यक्षता में भुक्ति प्रधानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने अपने प्रवचन में प्रपत्ति, विप्रपत्ति और अप्रपत्ति के दार्शन...