मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। लाइनपार स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण आयोजित की जा रही है, जिसके दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास वैष्णवाचार्य धीरशान्त 'अर्द्धमौनी' ने बताया कि भगवान जीवों की मुक्ति के लिए विविध शरीरों को धारण करते हैं और परिस्थिति अनुसार अपने रुपों में विभक्त करके विष्णु, ब्रह्मा, महेश, राम, वामन, महात्मा बुद्ध एवं कल्कि आदि अवतरण से सृष्टि को संतुलित रखते हैं। इस अवसर पर ममता सैनी, ध्यान सिंह सैनी, संजीव गुप्ता, किरन सिंह, प्रीती सिंह, मनोज सैनी, दीपक सैनी, राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, रामौतार सिंह, बैनीराम सैनी, रघुवीर सैनी, गंगा सिंह पाल, सुंदर लाल, वीर सिंह, राजकुमार सैनी, विजय सिंह, नीरु गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...