रामगढ़, मार्च 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुआ में वार्षिक महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद फरहद अनीश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का झारखंडी परंपरा के अनुरूप लोटा-पानी, चंदन, पुष्प, रंगोली, गुलदस्ता और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुजराती, मराठी, पंजाबी, राजस्थानी और झारखंडी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की 25 वर्षों की विकास यात्रा...