बगहा, मई 9 -- इश्तेशामुल हक बेतिया/ मनुआपुल, एसं। मनुआपुल थाने के गुरवलिया में शनिवार की शाम वाहन ने बाइक में सामने से ठोकर मार दी। हादसे में सरिसिया थाने के चरगाहा के वार्ड-11 के राजनारायण चौबे के इकलौते पुत्र रवि कुमार चौबे (35) की दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मनुआपुल में बाइक की ठोकर से युवक की मौतघटनास्थल पर भीड़ जानकारी पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। उसकी मौत की जानकारी घर पर हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- चांद की सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी हुई घायलदवा खरीदने निकले थे रवि बताया गया कि रवि कुमार चौबे शनिवार की शाम करीब साढ़े चार...