अहमदाबाद, जनवरी 5 -- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएएस अधिकारी पर गुजरात सरकार ने भी ऐक्शन लिया है। सरकार ने आईएएस अधिकारी और सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर राजेंद्र कुमार पटेल को सस्पेंड कर दिया है। ईडी ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पटेल को 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईडी द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद गुजरात सरकार ने आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार पटेल को सस्पेंड कर दिया है। ईडी ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पटेल को 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसी दिन यहां की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 7 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।इसलिए सस्पेंड किया गया राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा कि पटेल को इस...