समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर, निप्र। साइबर ठगों द्वारा एक युवक को कई घंटों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि साइबर पुलिस की तत्परता से उक्त व्यक्ति को ठगी का शिकार होने से बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर निवासी मनोरंजन त्रिवेदी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई एवं ईडी का अधिकारी बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की बात कही और उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने का डर दिखाया। इस दौरान ठग ने उन पर मानसिक दबाव बनाकर पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश की। परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही साइबर थाना एवं चकमेहसी थाना की पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर मनोरंजन त्रिवेदी को वीडियो कॉल से अलग कराया। साथ ही उनका मोबा...