देहरादून, मार्च 25 -- डालनवाला के शान्ति टेनिस अकादमी में आयोजित इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ प्रतियोगिता में बुधवार को 65 आयु डबल्स वर्ग में कर्नल मनी मोहन नेहरु-कर्नल सुनील पांडेय, पचास प्लस आयु वर्ग एकल प्रतियोगिता को विजेन्द्र चौहान ने जीत लिया। डालनवाला में 65 प्लस आयु वर्ग के डबल्स मैच के रोमांचक मैच में कर्नल मनी मोहन नेहरू व कर्नल सुनील पांडेय ने प्रदीप वालिया व शमशेर सिंह को 6-2, 6-4 से पराजित कर इस वर्ग की प्रतियोगिता जीती। साठ प्लस आयु वर्ग के फाइनल में अरुण अग्रवाल-राजदत्त ने पुनीत कुमार गुप्ता-अमित संगल को 6-1, 6-3, 6-2 से हराया। इसी कोर्ट पर हुए 50 प्लस आयु वर्ग एकल मैच में विजेंद्र चौहान ने क्रांति नंदा को 6-3, 6-4 से हराकर ट्राफी कब्जाई। 50 प्लस आयु वर्ग के डबल्स मैच के फाइनल में विजेंद्र चौहान-संचित जैन ने अविनीश चंद्र...