मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर की ऐतिहासिक मनी नदी अब कचरे के डंपिंग यार्ड बन गई हैं। मनी नदी के आसपास अब स्थिति ऐसी है कि इस रास्ते से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल का सबब पैदा कर रहा है। जलकुंभी, कचरे और गंदगी से भरी मनी नदी की हालत पहले से ही सीवर और नाली के गंदे पानी के निकास की वजह से बड़े नाले में तब्दील है उसपर रह रहकर नगर परिषद ने मनी नदी और उसकी भूमि पर जहां तहां कूड़ा फेंक कर इसे डंपिंग यार्ड बना दिया है। नगर परिषद के द्वारा नदी किनारे शहर का कचरा फेंका जा रहा है।जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि नदी का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त होने के कगार पर है।नगर के सामाजिक कार्यकर्ता और एबीवीपी के छात्र नेता शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, सत्यम निराला, आर्यन केसरी, रवि रंजन, शुभम भारद्वाज आदि ने ...