रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गढ़वा के बोलिया गांव निवासी विवेक तिवारी ने कोकर स्थित एक डिजिटल सेवा केंद्र के मनी ट्रांसफर एजेंट विनोद कुजूर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में विवेक तिवारी ने विनोद कुजूर के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल आए थे। 9 अप्रैल की शाम उन्होंने अपने रिश्तेदार के खाते में भेजने के लिए एजेंट को 50 हजार रुपये तथा 500 रुपये सेवा शुल्क दिए। एजेंट ने पहले एक रुपये का टेस्ट ट्रांजैक्शन किया, फिर 40 हजार और 10 हजार रुपये दो किस्तों में ट्रांसफर किए। बाद में पता चला कि 40 हजार रुपये की राशि साइबर फ्रॉड से संबंधित होने के कारण बैंक द्वारा होल्ड कर दी गई है। बैंक जांच में उक्त राशि को संदिग्ध इंटरनेट बैंकिंग...