वाराणसी, मई 3 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को छिपाने और संसाधन उपलब्ध कराने में मदद की थी। पुलिस के अनुसार ये लोग साक्ष्य से छेड़छाड़ करने में मदद कर रहे थे। सभी आरोपियों को घमहापुर के पास पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जौनपुर के केशवपुर निवासी किशन कुमार, आशीष कुमार, फूलपुर के समोगरा निवासी अजय कुमार, शिवमोहन राजभर, चोलापुर के रैचनपुरा निवासी प्रदीप भारद्वाज ने मनीष की हत्या में शामिल आरोपियों की मदद की थी। यह भी पढ़ें- फरार हत्यारों को शरण देने वाले पांच गिरफ्तार उन्हें जानबूझकर संरक्षण दिया और कानून से बचने में सहयोग किया था। यह ...