बुलंदशहर, जून 24 -- जहांगीराबाद क्षेत्र में हाल ही में हुए मनीष सैनी हत्याकांड में तीन अन्य युवकों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। मृतक मनीष सैनी की पत्नी आंचल सैनी ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे, जिन पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बुधवार दोपहर को जहांगीराबाद के मोहल्ला आहनग्रान निवासी आंचल सैनी कई अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और यहां एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 जून की रात उनके पति मनीष सैनी को फोन कर घर से बुलाया गया था। उन्होंने चार युवकों को अपने पति के साथ देखा था। इसके बाद रात करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पति को गोली मार दी गई है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया...