रामपुर, जून 19 -- अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन द्वारा बकैनिया के ग्राम प्रधान मनीष लोधी को चमरौआ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष काशिफ खां ने उन्हें इस दायित्व का मनोनयन पत्र सौंपा। मनीष लोधी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और प्रधानों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- तरुण उपाध्यक्ष और गणेश बने महामंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...