गया, सितम्बर 26 -- बुढ़वा महादेव स्थान के प्रांगण में अखिल भारतीय नाई संघ की टिकारी प्रखंड समिति की बैठक हुई। इसमें समाज के उत्थान और संघ को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय चुनाव भी कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुशील ठाकुर के नेतृत्व में नंदन बिगहा निवासी मनीष राज को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। संघ के अनुमंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया जा रहा है। सदस्यों ने मनीष राज को बधाई देते हुए संघ को मजबूत बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News: जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने से होगा समाज का विकास : राष्ट्रीय अध्यक्ष मौके पर सुनील ठाकुर, लालदेव ठाकुर, संजय ठाकुर, परितोष, विनय,...