अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- अल्मोड़ा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनीष जोशी संघ के शाखा अध्यक्ष के रूप में चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी का गठन कर बलवंत मेहता और चंद्रशेखर जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, भगवन्त मेहरा शाखा मंत्री, गिरधारी कुमार व मीना जोशी संयुक्त मंत्री, गौरव शाह संगठन मंत्री, चतर सिंह कोषाध्यक्ष, राम लाल सम्प्रेक्षक, दीपक कुमार, सार्थक कुमार और ललित राणा शाखा कार्यकारिणी सदस्य, सूरज टम्टा कार्यालय सचिव, कौशल कुमार, मीना जोशी व मदन सिंह बिष्ट क्षेत्रीय सदस्य चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...