देहरादून, मार्च 26 -- उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के क्रिकेट मैदान में गुरुवार को आयोजित मंजुल सिंह मंजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुकाबले रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। दिन के दोनों मैचों में एक-एक शतक लगा। पहले मैच में मनीष डंगवाल तो दूसरे मैच में सोबन गुसाईं ने शानदार शतक ठोंककर अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई। दोनों ही शतकवीर इन मैचों के मैन ऑफ द मैच रहे। पहले मैच में दून सुपर किंग्स ने दून ब्लास्टर्स को 20 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने दून किंग राइडर को एकतरफा शिकस्त दी। गुरुवार को हुए पहले मुकाबले में दून सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। टीम के प्रमुख बल्लेबाज मनीष डंगवाल ने 65 गेंदों में 105 रनों की शानदार शतकीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.