काशीपुर, दिसम्बर 19 -- बाजपुर। लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा की शुक्रवार को बैठक गई। बैठक में शाखा के अध्यक्ष विपिन कुमार चौहान के स्थानांतरण जसपुर तहसील में होने और रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार को शाखा का अध्यक्ष चुना जाए का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी ने आम सहमति के बाद उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया। जबकि हेमा यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। कुलदीप नेगी को सचिव, संगठन मंत्री सुरेश सिंह धामी, कोषाध्यक्ष आलोक रौतेला व मीडिया प्रभारी अजमल खान को चुना गया। यहां दीपक कुमार चौहान, धनेश शर्मा, कुलदीप नेगी, मनीष सिंह, जानकी प्रसाद, नितिन कुमार, मोहन सिंह रावत, हेमा यादव, आकाश सैनी, सुरेश धामी, नेहा, नसीम, विपिन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...