मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर। अमेरिका से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की सकुशल वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मुलाकात की। उन्होंने बीते 8 दिनों से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया। कहा की इकलौते पुत्र के गायब हो जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। साथ ही यह काफी गंभीर मामला है। इस घटना से पूरे जिले के लोग परेशान हैं। मनीष की वापसी के लिए मुझे बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सभी आवश्यक कार्यवही की जा रही है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने विदेश राज्य मंत्री से की मुलाकात मनीष के संबंध में एक-दो दिन में जरूरी सूचना मिलने की संभावना है। अमेरिका स्थित भारतीय दू...