मनीष अग्रहरि बने लायंस क्लब के रीजनल चेयरमैन
जौनपुर, मई 17 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला भवन चौक निवासी समाजसेवी और व्यवसायी एमजेएफ मनीष कुमार अग्रहरि को लायंस क्लब इंटरनेशनल का रीजनल चेयरमैन नियुक्त किया गया। नियुक्ति किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्लब सदस्यों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने सही व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में नई ऊंचाईयां प्राप्त करेगा। इस नियुक्ति पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी मानव सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.