गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। जिले से मनीषा शर्मा का चयन अरुणांचल प्रदेश महिला अंडर-19 वनडे टीम में हुआ है। ईंटानगर में 10 दिन के कैंप के बाद टीम की घोषणा की गई। मनीषा का शानदार प्रदर्शन रहा। मनीषा स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया है। विजय नगर निवासी मनीषा कई बड़े मैचों में अपना और जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। कोच अंकित यादव ने बताया कि मनीषा तिगरी गोल चक्कर विशाल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में बचपन से एसआरसीए अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने मनीषा के माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.