मनीराम बगिया में दुकानों में आग, परिवारों का किया गया रेस्क्यू
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, संवाददाता। मनीराम बगिया स्थित एक चार मंजिला इमारत में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद चंदन वर्मा की ताला-चाभी की दुकान में लगी। जिसने देखते ही देखते मनोज कुमार खंडेलवाल की स्टेशनरी और कपड़ों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठता देख चार मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिलों पर रह रहे पांच परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फीलखाना पुलिस और लाटूश रोड, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां पहुंची, लेकिन संकरी गली होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। इसके बाद फायर कर्मियों ने आसपास की छतों के रास्ते बिल्डिंग में फंसे पांचों परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर कर्मियों ने दुकानों के शटर काटकर हौज पाइप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया, करीब पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.