दरभंगा, दिसम्बर 1 -- मनीगाछी। मनीगाछी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर एम एस यू कार्यकर्ताओं की बैठक स्टेशन के मुख्य द्वार पर प्रखंड अध्यक्ष निखिलेश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नहीं होने से दैनिक पास पर नियमित रूप से जिला मुख्यालय जाकर पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों को विशेष परेशानी होती है। उन्हें बस अथवा टेंपो आदि अन्य वाहनों से यात्रा करने पर आर्थिक कठिनाइयां उठानी पड़ती हैं। एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से आम लोगों को इसका लाभ होगा। बैठक में अजय कुमार साहु , राकेश मिश्र , रणधीर झा , अशोक राय , आदित्य मंडल , संजीव झा , बैजू माली , राजा मेहता , मो सुभान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.