दरभंगा, अप्रैल 16 -- मनीगाछी। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा 13 अप्रैल को जारी आदेश में मनीगाछी अंचल में पदस्थापित सीओ रविकान्त को निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही एवं सरकार के निर्देश की अवहेलना करने के आरोप में राज्य सरकार ने इन्हें निलंबित किया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और विभाग ने साफ कर दिया है कि मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर जमा नहीं करना, तय राजस्व लक्ष्य हासिल नहीं करना और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाना जैसे मामले भी कार्रवाई की वजह बने हैं। यह भी पढ़ें- कार्रवाई: सदर अंचल के सीओ रजत वर्णवाल निलंबित साथ ही जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.