दरभंगा, मार्च 28 -- मनीगाछी। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को माउंबेहट, नेहरा, भंडारिसम, जगदीशपुर, ब्रहमपुर सकरी, उजान सहित अन्य गांवों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म उत्सव पर मंदिरों में देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। माउंबेहट व ब्रहमपुर में जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई, वहीं नेहरा, भंडारिसम, जगदीशपुर सहित अन्य गांवों में हजारों कांवरियों ने सिमरिया घाट से गंगाजल लाकर महावीर जी मंदिर एवं भगवती मंदिरों में जलाभिषेक किया। नेहरा में कमरथुओं की आगवानी गाजे-बाजे के साथ लोगों ने हरिपुर गांव से की। हरियठ में ढाई सौ कांवरियों ने किया जलाभिषेकअलीनगर। हरियठ गांव में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर सिमरिया घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे ढाई सौ कांवरियों ने रामेश्वरनाथ महादेव सह राम जानकी मंदिर ...