दरभंगा, जून 16 -- पवन झा,मनीगाछी। अपनी लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए आशा फैसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पी एच सी के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। समुद्री देवी के नेतृत्व में अपनी लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए सोमवार को मनीगाछी मुख्यालय स्थित पीएचसी के मुख्य द्वार पर पहुंची दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं का कहना था लगभग एक साल से हमलोगों को किसी भी प्रकार की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है।इन लोगों ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनवाने में आशा कार्यकर्ताओं ने पूरी सहभागिता दी है। प्रोत्साहन राशि के भुगतान नहीं होने से हम आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं। जबकि हम आशा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि अपनी मांग से संबंधित...