दरभंगा, जून 22 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के पैठान कबई निवासी माता फिरदौस आरा एवं पिता स्व. नसीर अहमद खान के पुत्र आमिर खान के 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। आमिर का चयन एक साथ वित्तीय पदाधिकारी व सीडीपीओ के पदों के लिए हुआ है। आमिर ने नरपति नगर हाई स्कूल से 10वीं की परीक्षा प्रथम क्षेणी में पास कर दरभंगा के एमएलएमएस कॉलेज से मैथ स्नातक प्रतिष्ठा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू कर दी और चौथे प्रयास में इन्हें सफलता मिली। इससे पहले ये रेलवे में बुकिंग क्लर्क में चयनित हो चुके थे। यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं के नतीजों में कैमूर का जलवा, दो बने डीएसपी, एक को मिला ईओ का पद इनकी सफलता पर गांव सहित प्रखंड के लोगों ने इन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के त...