दरभंगा, सितम्बर 27 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 के माध्यम से सर्वेक्षण के बाद ड्राफ्ट सूची का ग्राम सभा से अनुमोदन के लिए आदेश जारी किया है। बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने जारी आदेश में कहा है कि सभी पंचायतों में अयोग्य लाभुकों की ड्राफ्ट सूची में नाम शामिल होने की संभावना है। बीडीओ ने ऐसे अयोग्य लाभुकों के नाम चिह्नित कर ग्राम सभा के माध्यम से हटाने का निर्देश आवास सहायकों को दिया है। बीडीओ ने कहा है कि भविष्य में अंतिम प्राथमिकता सूची में अयोग्य लाभुकों का नाम शामिल रहने पर सारी जबावदेही ग्रामीण आवास सहायकों की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...