कटिहार, अप्रैल 2 -- मनिहारी नि स बंदोबस्ती के पेच में फंसकर साहेबगंज मनिहारी अंतरराज्यीय फेरी सेवा का जहाजों का परिचालन बुधवार से बंद हो गया है। जहाज के परिचालन बंद होने से यात्रियों की कठिनाई बढ़ गई है। मालूम हो कि मनिहारी साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा का परिचालन दो वर्ष कटिहार तथा साहेबगंज जिला के अधीन बंदोबस्ती होता है। पिछले दो वर्ष साहेबगंज में घाट की बंदोबस्ती नही होने के कारण साहेबगंज जिला प्रशासन अपने अधीन जहाजों का परिचालन कराया था। 31 मार्च को साहेबगंज जिला का समय पूरा होने के बाद कटिहार जिला प्रशासन को फेरी सेवा का बंदोबस्ती दो वर्षो के लिए करनी थी। कटिहार जिला प्रशासन द्वारा फेरी सेवा बंदोबस्ती के लिए निविदा निकाली गई थी। परंतु निविदा में किसी ने भाग नही लिया। जिसके कारण फेरी सेवा के परिचालन पर ग्रहण लग गया है।

हिंदी हिन्दुस...