साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज- मनिहारी के बीच गंगा में फेरी सेवा बंद होने से लोग वैसे ही परेशान थे और किसी तरह नौका से आवागमन करते थे। लेकिन बीते गुरुवार से गंगा नदी पर फेरी सेवा के बाद अब नाव परिचालन भी बंद कर दिया गया है। इसके पीछे बंदोबस्तधारी द्वारा निर्धारित राशि नहीं जमा करने से परवाना निर्गत नहीं होना एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होना बताया जाता है। सेवा पुन: शुरू नहीं होने तक लोगों को भागलपुर होकर सड़क मार्ग से साहिबगंज जाना पड़ेगा। दरअसल, मनिहारी प्रशासन का कहना है की वहां के चौदह (नाव) घाट की बंदोबस्ती के बदोंबस्तधारी को परवाना सहित अन्य जरूरी कागजात दुरुस्त करने के बाद ही नाव का परिचालन सुनिश्चित होगा। चौदह घाट समूह के तहत यात्री नाव का परिचालन अचानक गुरुवार को बंद हो जाने से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.