कटिहार, मई 26 -- मनिहारी नि स मंगलवार को नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव की अध्यक्षता में मासिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें नगर के चहुंओर सौन्दर्यीकरण को लेकर नगर विकास विभाग को 240 करोड़ का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिए गए। मुख्य पार्षद ने बताया कि कुटी घाट से मस्जिद घाट तक रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का पहला प्रस्ताव है। उन्होने बताया कि नगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फाइव स्टार होटल का भी निर्माण कराया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटको के लिए गंगा नदी में जहाज पर रेस्तरा ,मल्टी पर्पस हॉल, आधुनिक तरह के नाव, स्कूटर युक्त मोटर वोट गंगा तट के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगायेगा। मुख्य पार्षद ने बताया की ईओ को निर्देशित किया गया है कि नगर के जेई के साथ ...