कटिहार, मई 9 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मनिहारी में गंगा नदी के किनारे टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव अंतरराज्यीय जलमार्ग प्राधिकरण ने कुछ वर्ष पूर्व तैयार किया था। लेकिन यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। झारखंड के साहिबगंज के समीप समदा में मल्टी माडल टर्मिनल से जहाजों के माध्यम से स्टोन चिप्स, गिट्टी की ढुलाई हो रही है। गंगा नदी के इस पार मनिहारी में टर्मिनल बनने से व्यापारिक कारोबार बढ़ने के साथ ही माल ढुलाई में भी सुविधा होगी। अभी हाइवा व ट्रकों से ही स्टोन चिप्स व गिट्टी की ढुलाई हो रही है। इससे पुलों पर भी अतिरिक्त दवाब बन रहा है। यह भी पढ़ें- फेरी सेवा को लेकर नागरिक संघर्ष समिति डीएम कार्यालय के समक्ष देगी धरना खासकर कुरसेला स्थित कोसी ब्रिज पर गिट्टी व स्टोन चिप्स लदे वाहनों का दबाव बढ़ा है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने समदा में अ...