कटिहार, अप्रैल 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित सीवेज उपचार संयंत्र के निर्माण को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में सांसद तारिक अनवर द्वारा उठाए गए मुद्दे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का जवाब प्राप्त हुआ है।मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस परियोजना के लिए अब तक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसी कारण स्वीकृति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मनिहारी की जनसंख्या एवं वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे स्तर के सीवेज उपचार संयंत्र या अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा सकता है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके।प्रवक्ता ने बताया कि सांसद तारिक अनवर...