कटिहार, मई 24 -- मनिहारी नि स गंगा दशहारा के अवसर पर पतीत पावनी गंगा तट पर सोमवार की शाम छह बजे गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है। यह महाआरती नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के निजी कोष से आयोजित की गई है। मुख्य पार्षद ने बताया कि मनिहारी वासियों के लिए मां गंगा बहुत महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने बताया कि मनिहारी में गंगा नदी के साफ सफाई तथा सौन्दर्यीकरण के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। माता गंगा के महत्ता को देखते हुए गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है। गंगा आरती से पहले दीप दान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज : संगम तटों पर उमड़ेगी आस्था यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर करें मां गंगा की आरती, ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता यह भी पढ़ें- मखदुमपुर गंगा घाट पर लगेगा गंगा दशहरा मेला, तै...