गाजीपुर, अप्रैल 9 -- भांवरकोल। न्याय पंचायत मनिया में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एआरपी अमित राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सब पढ़ें, सब बढ़ें और "शिक्षा है जीवन का आधार जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यह रैली न्याय पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों ...