मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप 27 फरवरी की रात महाराष्ट्र नंबर के एक कंटेनर की चोरी हो गई। मनियारी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन पर आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि कंटेनर झारखंड के पलामू में है। पुलिस ने पलामू के छतरपुर में विनोद यादव के दरवाजे से कंटेनर बरामद किया। कंटेनर पर पटना का नंबर चढ़ा दिया गया था। पुलिस ने विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ पश्चिमी-2 ने बताया कि इस मामले में शराब तस्करो का हाथ है। ये लोग ट्रक चोरी कर नंबर बदलकर शराब की ढुलाई करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...