मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- - बेगूसराय की रहने वाली महिला का सामान चोरी हुआ था मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के चौर से लावारिस स्थिति में बरामद दो मोबाइल और आधार कार्ड समेत अन्य सामान बेगूसराय की रहने वाली एक महिला का है। इस संबंध में मनियारी थाने की पुलिस ने आधार कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया तो महिला के पिता से चोरी की जानकारी मिली। पुलिस की पूछताछ में महिला के पिता ने बताया कि वर्तमान में उनकी पुत्री कोलकाता में रहती है। दो दिन पूर्व वह ट्रेन से अयोध्या से कलकत्ता लौट रही थी। जब वह सो रही थी तो उसका बैग ट्रेन में चोरी हो गया था। घटना के बाद बैग की काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस को पीड़िता के पिता ने बताया कि बैग में रखे आभूषण और नगद रुपए निकालने के बाद चोरों ने बैग को फे...